Home देश-दुनिया प्रवर्तन निदेशालय ने आईआरईओ समूह के ललित गोयल को हिरासत में लिया

प्रवर्तन निदेशालय ने आईआरईओ समूह के ललित गोयल को हिरासत में लिया

नई दिल्ली, 12 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट समूह आईआरईओ के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष ललित गोयल को धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ईडी के ‘लुकआउट’ परिपत्र के आधार पर यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को आव्रजन अधिकारियों ने गोयल को रोका। अधिकारियों ने बताया कि गोयल अमेरिका की उड़ान में सवार होने वाले थे जब उन्हें पकड़ा गया।

एजेंसी के चंडीगढ़ कार्यालय के अधिकारियों ने गोयल से हवाई अड्डे पर पूछताछ की और धन शोधन कानून के प्रावधानों के तहत उन्हें हिरासत में लिया।

गोयल के खिलाफ, लगभग सात करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर की कथित हेराफेरी से जुड़े धन शोधन के मामले में जांच चल रही है। व्यवसायी का नाम पैंडोरा पेपर लीक मामले में भी सामने आया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …