थोड़ा निराशाजनक, लेकिन आप कुछ मैच जीतते है तो कुछ हारते हैः विलियमसन
दुबई, 15 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। पिछले छह साल में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टूर्नामेंटों के फाइनल में तीसरी बार हार झेलने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने रविवार को टी20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया से शिकस्त झेलने के बाद कहा कि यह थोड़ा निराशाजनक है लेकिन आपको कभी सफलता मिलती है तो कभी असफलता।
एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में 2015 में आस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड से हारने के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियन टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में आरोन फिंच की अगुवाई वाली आस्ट्रेलियाई टीम को पटखनी नहीं दे सकी।
मैच को आठ विकेट से गंवाने के बाद विलियमसन ने कहा, ‘‘ जब आप खेलते है तो कभी जीतते हैं और कभी हारते हैं। ये ऐसी चीजें हैं जो किसी भी दिन हो सकती हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ आस्ट्रेलिया ने जिस तरह से लक्ष्य पीछा किया, उसका श्रेय उन्हें मिलना चाहिये। उन्होंने हमें कोई भी मौका नहीं दिया। यह हमारा दिन नहीं था। हमने हालांकि जैसा प्रदर्शन किया उस पर हमें गर्व है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ आप जानते हैं, अगर आप हमारे पूरे अभियान को देखें, जैसे हम आकलन करते है, तो हमें अपने खेलने के तरीके और प्रदर्शन पर बहुत गर्व है। जब आप फाइनल में पहुंचते हैं और कुछ भी हो सकता है।’’
विलियमसन ने कहा कि उनके लिए 2019 विश्व कप फाइनल में हार का सामना करना अधिक निराशाजनक था।
उन्होंने कहा, ‘‘आप ने 2019 के फाइनल की बात की, अगर आपके पास समय हो तो उस पर अधिक चर्चा की जा सकती है।’’
विलियमसन ने पिछले छह साल में आईसीसी प्रतियोगिताओं के छह फाइनल खेलने वाली अपनी टीम की तारीफ की।
उन्होंने कहा, ‘‘ आपकी बोली गयी बातों में बहुत सारी सकारात्मक हमारे लिए चीजें हैं। हम अब भी खुद में सुधार करने और एक टीम के रूप में विकसित होने का प्रयास कर रहे हैं। आप इन प्रतियोगिताओं को जीतना चाहते हैं। आप सफलता चाहते हैं, और दूसरी टीमें भी ऐसा ही चाहती हैं।’’
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








