रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़ा
मुंबई, 15 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़कर 74.33 के स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.38 पर मजबूत खुला और शुरुआती सौदों में तेजी के साथ 74.33 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़ोतरी दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.45 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत गिरकर 95.01 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.82 प्रतिशत गिरकर 81.50 डॉलर प्रति बैरल पर था।
संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न
नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…








