Home देश-दुनिया मीडिया झूठी व सनसनीखेज खबरों के बढ़ते प्रचलन को रोकेः उप राष्ट्रपति

मीडिया झूठी व सनसनीखेज खबरों के बढ़ते प्रचलन को रोकेः उप राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 16 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडियाकर्मियों को बधाई दी और उनसे झूठी व सनसनीखेज खबरों पर लगाम कसने का आह्वान करते हुए कहा कि निष्पक्ष तथा प्रामाणिक सूचना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर साल 16 नवंबर को मनाया जाता है।

उप राष्ट्रपति ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी मित्रों को हार्दिक बधाई। जनता को सही, निष्पक्ष, प्रामाणिक और सामयिक सूचना से शिक्षित करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है, यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया झूठी और सनसनीखेज खबरों के बढ़ते प्रचलन को रोके। सोशल मीडिया का प्रयोग समाज में एकता, सौहार्द और सजगता बढ़ाने में होना चाहिए।’’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …