Home खेल मेस्सी अर्जेंटीना बनाम ब्राजील मैच में खेलेंगे, नेमार नहीं
खेल - November 16, 2021

मेस्सी अर्जेंटीना बनाम ब्राजील मैच में खेलेंगे, नेमार नहीं

ब्यूनस आयर्स, 16 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)अर्जेंटीना जब फीफा विश्व कप फुटबॉल के महत्वपूर्ण क्वालीफाईंग मैच में ब्राजील से भिड़ेगा तो लियोनेल मेस्सी मैदान पर उतरेंगे लेकिन बायीं जांघ में दर्द के कारण नेमार इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने सोमवार को कहा कि घुटने की चोट से परेशान मेस्सी सान जुआन में होने वाले मैच में खेलेंगे। इस मैच में जीत से अर्जेंटीना अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई कर लेगा।

इसके कुछ घंटे बाद ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने बयान जारी करके कहा कि नेमार संभावित चोट को लेकर आशंकित हैं और इसलिए इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। ब्राजील पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका है।

नेमार के दोस्त और प्रतिद्वंद्वी मेस्सी शुक्रवार को अर्जेंटीना की उरूग्वे पर 1-0 से जीत के दौरान केवल 15 मिनट तक ही खेल पाये थे। वह चोटिल होने के कारण पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से भी दो मैचों में नहीं खेल पाये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …