पॉजिटिव नोट पर खुले बाजारय जोमैटो, एशियन पेंट्स हरे रंग में
मुंबई, 18 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक (सेंसेक्स) गुरुवार को सुबह के कारोबारी सत्र के दौरान पॉजिटिव तरीके से खुला।
सुबह 9.30 बजे बीएसई का एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 60,166.86 अंक पर कारोबार कर रहा था।
यह 60,008.33 अंक के पिछले बंद के मुकाबले 60179.93 अंक पर खुला।
अब तक यह 60,167.00 अंक के उच्च और 59,936.24 के निचले स्तर को छू गया था।
दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसइ) में व्यापक 50-अंकों वाला निफ्टी 17,890.55 अंक पर बंद होकर 17,898.65 अंक पर खुला।
सुबह के कारोबार के दौरान यह 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 17,944 अंक पर कारोबार कर रहा था।
जोमैटो और एशियन पेंट्स के शेयर आज शुरूआती कारोबार में हरे निशान में थे।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








