प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, 19 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को प्रयागराज में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में वह दोबारा प्रधानमंत्री बनीं। 31 अक्टूबर, 1984 को उनके अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








