कृषि कानून वापसी की घोषणा मोदी सरकार के अहंकार की हारः गहलोत
नई दिल्ली, 19 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा लोकतंत्र की जीत तथा मोदी सरकार के अहंकार की हार है।
श्री गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ष्तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा लोकतंत्र की जीत एवं मोदी सरकार के अहंकार की हार है। यह पिछले एक साल से आंदोलनरत किसानों के धैर्य की जीत है। देश कभी नहीं भूल सकता कि मोदी सरकार की अदूरदर्शिता एवं अभिमान के कारण सैकड़ों किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।’’
उन्होंने कहा, ष्मैं किसान आंदोलन में शहादत देने वाले सभी किसानों को नमन करता हूं। यह उनके बलिदान की जीत है।’’
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीनों कृषि क़ानून वापस करने की घोषणा की और एमएसपी और शून्य बजट खेती पर सिफारिश के लिए बहुपक्षीय समिति बनाने का एलान किया।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ने काबुल हमले की निंदा की, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
जिनेवा, 18 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष क…








