कोरोना वायरस के कारण टोटैनहैम और ब्राइटन के बीच प्रीमियर लीग मैच स्थगित
लंदन, 10 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। टोटैनहैम के कुछ खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के कारण इस सप्ताहांत ब्राइटन के खिलाफ होने वाला उसका प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच स्थगित कर दिया गया है।
टोटैनहैम का रेनेस के खिलाफ यूरोपा लीग का मैच पहले ही स्थगित कर दिया गया था तथा प्रीमियर लीग ने कहा कि उसने टोटैनहैम का ब्राइटन के खिलाफ मैच स्थगित करने का आग्रह स्वीकार कर लिया है।
टोटैनहैम के मैनेजर एंटोनियो कोंटे ने बुधवार को बताया था कि उनके आठ खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के पांच सदस्यों का कोरोना वायरस के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। इसके बाद क्लब का अभ्यास मैदान बंद कर दिया गया था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








