Home देश-दुनिया राहुल ने की ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

राहुल ने की ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री सिंह पिछले सप्ताह तमिलनाडु में कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर में सवार थे और इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। श्री गांधी ने ट्वीट किया, “ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना पूरा देश कर रहा है। गौरतलब है कि आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी तथा अन्य 11 सेना अधिकारी शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …