कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव के बाद टेस्ट में बाइडेन कोरोना निगेटिव
वाशिंगटन, 21 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को एयरफोर्स वन में उनके साथ आधे घंटे बिताने वाले एक कर्मचारी के सोमवार की सुबह कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अपना कोरोना टेस्ट करवाया, जो कि निगेटिव आई है। इसकी जानकारी व्हाइट हाउस ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के हवाले से कहा कि रविवार को बाइडेन के नियमित एंटीजन टेस्ट और मामले की सूचना मिलने के बाद पीसीआर टेस्ट सभी निगेटिव आए हैं।
साकी ने कहा कि बाइडेन अपने दैनिक कार्यक्रम को जारी रखेंगे क्योंकि रोग नियंत्रण और रोकथाम दिशानिर्देशों के लिए पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को एक एक्सपोजर के बाद क्वारंटीन करने की आवश्यकता नहीं है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








