Home खेल युवेंटस ने कैगलियारी को हराकर वर्ष का सकारात्मक अंत किया
खेल - December 22, 2021

युवेंटस ने कैगलियारी को हराकर वर्ष का सकारात्मक अंत किया

मिलान, 22 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। युवेंटस ने कैगलियारी को 2-0 से हराकर इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में शीर्ष चार टीमों के करीब पहुंचने की तरफ कदम बढ़ाने के साथ ही वर्ष का सकारात्मक अंत भी किया।

मोइज कीन और फेडरिको बर्नारडेची ने युवेंटस की तरफ से गोल किये जिससे उसके और चैथे नंबर पर काबिज अटलांटा के बीच केवल चार अंक का अंतर रह गया है। अटलांटा ने जेनोवा के खिलाफ मैच गोलरहित ड्रा खेलकर अंक बांटे।

अटलांटा के 38 अंक हैं और वह चैथे स्थान पर है जो चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने के लिये अंतिम स्थान होता है।

अटलांटा के पास नैपोली और एसी मिलान (दोनों 39 अंक) को पीछे छोड़कर इंटर मिलान (43 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका था लेकिन दूसरे डिवीजन में खिसकने के कगार पर खड़ी जेनोआ की टीम से अंक बांटने से उसे नुकसान हुआ। युवेंटस 34 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

इस बीच सालेरनिटाना के कुछ खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के कारण उडिन्से के खिलाफ उसका मैच नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …