Home व्यापार तेल कंपनियों ने बुधवार को डीजल, पेट्रोल की कीमतों में नहीं किया कोई बदलाव
व्यापार - December 22, 2021

तेल कंपनियों ने बुधवार को डीजल, पेट्रोल की कीमतों में नहीं किया कोई बदलाव

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। तेल कंपनियों ने बुधवार को प्रमुख भारतीय शहरों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

गौरतलब है कि पिछले डेढ़ महीने से ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

इस हिसाब से मंगलवार को दिल्ली में डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम 95.41 रुपये प्रति लीटर हैं।

वित्तीय राजधानी मुंबई में डीजल 94.14 रुपये और पेट्रोल 109.98 रुपये पर बना हुआ है।

कोलकाता में भी डीजल की कीमत 89.79 रुपये और पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहीं।

चेन्नई में भी डीजल 91.43 रुपये और पेट्रोल 101.40 रुपये पर बनी हुई है।

देश भर में भी, ईंधन की कीमत काफी हद तक अपरिवर्तित रही, लेकिन स्थानीय स्तर के करों के स्तर के आधार पर खुदरा दरें भिन्न थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …