मृणाल ठाकुर बनी ब्रांड्स की पहली पसंद
मुंबई, 30 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मृणाल ठाकुर निश्चित रूप से एक बहुमुखी कलाकार हैं। अपनी पहली फिल्म लव सोनिया से लेकर, सुपर 30 और हालिया प्रदर्शित तूफान और धमाका तक उनकी एक्टिंग और मेहनत को अपार प्यार और सराहना मिली है। उनकी अगली फिल्म-जर्सी जल्द ही रिलीज होने वाली है। आदित्य रॉय कपूर के साथ थडम रीमेक और दुलकर सलमान के साथ एक तेलुगु फिल्म जैसी आशाजनक फिल्में कतार में हैं। मृणाल ठाकुर कई ब्रांड के बीच पसंदीदा होने का एक शानदार उदाहरण है। वह वर्तमान में एक प्रमुख स्किनकेयर और कॉस्मेटिक्स ब्रांड और बालों को हटाने वाले ब्रांड का मुख्य चेहरा हैं। इंडस्ट्री में मृणाल का आत्मविश्वासी, जमीन से जुड़े रहनेवाला और भरोसेमंद व्यक्तिमत्व ही उन्हें इन ब्रांड्स के लिए एकदम फिट बनाता हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नजर घुमाने पर दिखाई देता है कि, इस उभरते सितारे ने कई ब्रांड श्रेणियों में प्रवेश किया है। भोजन और फोन से लेकर, बाल और परिधान तक, अभिनेत्री के पास कई डिजिटल कमिटमेंट्स हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








