कोविंद ने कटरा हादसे पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली, 01 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है। श्री कोविंद ने शनिवार को ट्विटर पर अपने शोक संदेश मैं कहा, ‘यह जानकर बड़ा दुख हुआ कि माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की जान गई है। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ उल्लेखनीय है कि इस हादसे में 12 लोगों के मारे जाने और तेरह के घायल होने की खबर है।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








