Home खेल मेस्सी कोविड-19 जांच में नेगेटिव आने के बाद फ्रांस रवाना
खेल - January 6, 2022

मेस्सी कोविड-19 जांच में नेगेटिव आने के बाद फ्रांस रवाना

ब्यूनस आयर्स, 05 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी कोविड-19 जांच में नेगेटिव आने के बाद बुधवार को तड़के फ्रांस के लिये रवाना हुए।

संक्षिप्त शीतकालीन अवकाश के बाद वापसी करने से पहले हुई कोरोना वायरस की जांच में वह पॉजिटिव पाये गये थे। रविवार को हुई घोषणा में पेरिस सेंट जर्मेन के चार खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव थे जिसमें मेस्सी भी शामिल थे। वह रोजारियो में अपने घर में पृथकवास पर थे।

पेरिस सेंट जर्मेन ने इस हफ्ते अभ्यास शुरू किया था। इससे टीम में और खिलाड़ियों के संक्रमित होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…