धर्मेन्द्र ने शेयर किया गांव के पुश्तैनी घर का वीडियो
मुंबई, 10 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र ने अपने गांव के पुश्तैनी घर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिया रहते हैं। वह अक्सर फैन्स के साथ अपने वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं । अब उन्होंने ट्विटर पर एक पुराने टीवी शो का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें उनके साथ विनय पाठक नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र विनय पाठक के साथ अपने गांव के पुश्तैनी घर में जाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो क्लिप में धर्मेंद्र अपने पैरंट्स के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह अपने गांव के पुश्तैनी घर में विनय पाठक को पुरानी तस्वीरें दिखाते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, “जीवन की सच्चाई…हमें तब समझ में आती है…जब वे चले जाते हैं।”
धर्मेन्द्र इन दिनों करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम कर रहे हैं।इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी नजर आएंगे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








