चीन ने तीसरे शहर में लॉकडाउन लगाया, प्रभावित लोगों की कुल संख्या दो करोड़ हुई
बीजिंग, 11 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कोविड-19 के प्रकोप के चलते चीन के तीसरे शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है जिससे देश में घरों के अंदर बंद रह रहे निवासियों की संख्या करीब दो करोड़ के पार पहुंच गई है।
अभी यह साफ नहीं है कि अनयांग शहर में लॉकडाउन कितने दिन तक प्रभावी रहेगा क्योंकि एक नोटिस में कहा गया है कि यह बड़े पैमाने पर जांच के लिए लगाया गया है। नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच प्रक्रिया कब तक पूरी हो सकती है। शहर की आबादी 55 लाख है।
इसके अलावा शियान में 1.3 करोड़ लोग और युझोउ में 11 लाख लोग लॉकडाउन के तहत हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








