कोरोना काल में और अमीर हुए धनकुबेरों से क्यों नहीं लिया जा रहा है ज्यादा करः येचुरी
नई दिल्ली, 01 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सीताराम येचुरी ने केंद्रीय बजट 2022-23 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंगलवार को सवाल किया कि कोरोना काल में जमकर धनोपार्जन करने वाले अमीरों पर क्यों नहीं बढ़ाया गया कर और आखिरकार यह बजट है किसके लिए?
श्री येचुरी ने मंगलवार को ट्वीट किया,“ यह बजट किसके लिए है? भारत के 10 फीसदी अमीरों के पास जहां देश की कुल 75 फीसदी संपत्ति है वहीं 60 फीसदी लोगों के पास देश की कुल सम्पत्ति का महज पाँच फीसदी है। कोरोना महामारी में जब भुखमरी, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ी है, तब कुछ लोगों ने इस दौरान जमकर धन बनाया, उनसे ज्यादा कर क्यों नहीं लिया जा रहा है?”
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








