Home व्यापार विदेशी शेयर बाजार में भी तेजी का रुख
व्यापार - February 2, 2022

विदेशी शेयर बाजार में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली, 01 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अर्थव्यवस्था में बेहतरी की आशा में भारतीय शेयर बाजार में आज बजट पेश होने के पहले ही तेजी का माहौल बना, तो दूसरी ओर आज विदेशी बाजार में भी जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है।

आज बजट से सकारात्मक संकेत मिलने की उम्मीद के कारण तो भारतीय शेयर बाजार में तेजी आई ही है, उसे मजबूत ग्लोबल संकेतों का भी सपोर्ट मिल रहा है।

इसके पहले कल अमेरिकी बाजार में भी शानदार तेजी दर्ज की गई। नैस्डेक 3 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं आज एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख बना हुआ है। कल के कारोबार में अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे। नैस्डेक ने जोरदार रिकवरी करते हुए 3.4 प्रतिशत की छलांग लगाई थी। नैस्डेक को टेस्ला के शेयरों का जबरदस्त सपोर्ट मिला। ये शेयर 11 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुआ था।

इसी तरह एशियाई शेयर बाजारों में भी आज शुरुआती तेजी नजर आ रही है। एसजीएक्स निफ्टी आज 17,400 अंक से ऊपर खुलने के बाद लगातार तेजी का प्रदर्शन कर रहा है। ये सूचकांक फिलहाल 153 अंक की मजबूती के साथ 17,501.50 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं जापान के निक्केई सूचकांक में भी तेजी का रुख बना हुआ है। निक्केई फिलहाल 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 27,194.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…