मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के बारे में जल्द सकारात्मक निर्णय होने की संभावना: केंद्र
नई दिल्ली, 02 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि मराठी भाषा को शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषा का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव पर विभिन्न मंत्रालयों के बीच विमर्श जारी है और जल्दी ही इस संबंध में सकारात्मक निर्णय होने की संभावना है।
संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार से मिले प्रस्ताव को साहित्य अकादमी के पास भेजा जाता है और इसकी एक प्रक्रिया होती है।
उन्होंने कहा कि इस विषय पर गृह मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के बीच विमर्श चल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक निर्णय सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भारतीय भाषाओं और संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इसने अब तक छह भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








