टोयोटा ने ‘हिल्क्स’ की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद की
नई दिल्ली, 02 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स ने हाल में पेश अपनी कार ‘हिल्क्स’ की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी है। टोयोटा ने हिल्क्स की भारी मांग के बीच आपूर्ति को प्रभावित करने वाले कई कारणों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल बुकिंग बंद करने का निर्णय किया है। कंपनी ने पिछले महीने यह कार पेश करते हुए अप्रैल में इसकी आपूर्ति शुरू करने की उम्मीद के साथ बुकिंग शुरू कर दी थी, लेकिन इसकी कीमत की घोषणा नहीं की थी। इस संबंध में टोयोटा के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारी आपूर्ति को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारणों के चलते हम बढ़ी हुई मांग को पूरा करने में असमर्थ हैं।’’
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








