डायसन ने भारत में ‘लेजर डिटेक्ट’ तकनीक के साथ अपना पहला वैक्यूम क्लीनर पेश किया
नई दिल्ली, 07 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ब्रिटेन की प्रौद्योगिकी कंपनी डायसन ने सोमवार को भारत में लेजर डिटेक्ट तकनीक के साथ अपना पहला वैक्यूम क्लीनर पेश किया, जो 10 माइक्रोन जितनी छोटी धूल को भी साफ कर सकता है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि डायसन वी12 डिटेक्ट स्लिम नई पीढ़ी का बिना तार वाला वैक्यूम क्लीनर है, जो 150 एयर वॉट तक शक्तिशाली सक्शन पैदा करने वाली हाइपरडिमियम मोटर द्वारा संचालित है।
डायसन ने दावा किया कि इस वैक्यूम क्लीनर का पांच चरण वाला फिल्ट्रेशन 0.3 माइक्रोन तक के 99.99 प्रतिशत धूल कणों को पकड़ लेता है। एक माइक्रोन लंबाई की एक इकाई है, जो एक मीटर का दस लाखवां हिस्सा है।
डायसन वी12 डिटेक्ट स्लिम सोमवार से बाजार में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 58,900 रुपये है।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








