Home व्यापार शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत
व्यापार - February 9, 2022

शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत

मुंबई, 09 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू बाजार में मजबूती से बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे चढ़कर 74.68 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.70 पर खुला और बाद में बढ़त के साथ 74.68 के स्तर पर पंहुचा गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

इससे पिछले कारोबारी दिवस पर यानी मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 74.74 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.53 पर था।

वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 प्रतिशत बढ़कर 91.20 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,967.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…