Home देश-दुनिया अंडरवर्ल्ड से जुड़े मामले में कार्रवाई के तहत ईडी ने मुंबई में छापेमारी की

अंडरवर्ल्ड से जुड़े मामले में कार्रवाई के तहत ईडी ने मुंबई में छापेमारी की

नई दिल्ली/मुंबई, 15 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंडरवर्ल्ड और उससे जुड़ी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से संबंधित धन शोधन के मामले की जांच के तहत मुंबई में मंगलवार को कई स्थानों पर छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र की राजधानी में लगभग 10 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के अंतर्गत की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि एक नेता से जुड़े कुछ परिसरों पर भी छापा मारा गया है। उन्होंने कहा कि ईडी को प्राप्त कुछ खुफिया जानकारी और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…