कोविड-19ः सिंगापुर में 19,420 नए मामले, सात और लोगों की मौत
सिंगापुर, 16 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। सिंगापुर में कोरोना वायरस के 19,420 नए मामले सामने आए तथा सात और लोगों की मौत हो गई।
संक्रमण के नए मामलों में से 241 लोग विदेश से आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को सात और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद देश में कोरोना वायरस के कारण मारे गए लोगों की कुल संख्या 913 हो गई।
सिंगापुर में अभी तक 4,97,997 लोग संक्रमित पाए गए हैं। देश में टीकाकरण के लिए पात्र 94 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है और करीब 64 प्रतिशत लोगों को बूस्टर खुराक लग चुकी है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








