Home मनोरंजन संगीतकार- गायक बप्पी लहरी का मुम्बई में निधन
मनोरंजन - February 16, 2022

संगीतकार- गायक बप्पी लहरी का मुम्बई में निधन

नई दिल्ली, 16 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का बुधवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। श्री लहरी का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि श्री लहरी एक महीने से अस्पताल में भती थे और उन्हें सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्री बप्पी लहरी कई स्वास्थ्य समस्याओ से पीड़ित थे। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनका निधन हो गया। बप्पी लहरी ने को बॉलीवुड में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1970-80 के दशक के अंत में ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’, नमक हलाल, डांस डांस और ‘शराबी’ जैसी कई फिल्मों में लोकप्रिय गाने दिए। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना भंकस था 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी 3’ के लिए गाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…