सेंसेक्स शुरुआती नुकसान से उबराए 389 अंक चढ़ा
मुंबईए 28 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए कारोबार के अंत में 389 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीजए आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1ए025 अंक से अधिक लुढ़ककर 54ए833ण्50 अंक तक आ गया था। पर बाद में तेजी लौटी और अंत में यह 388ण्76 अंक की बढ़त के साथ 56ए247ण्28 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135ण्50 अंक यानी 0ण्81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16ए793ण्90 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 लाभ में जबकि 17 नुकसान में रहें। सेंसेक्स के शेयरों में 6ण्61 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टाटा स्टील का शेयर रहा। वहींए 3ण्29 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी प्रमुख रूप से लाभ में रहा। इसके अलावा पावर ग्रिडए टाइटनए एनटीपीसीए आईसीआईसीआई बैंकए एलएंडटीए इन्फोसिस और सन फार्मा में भी लाभ रहा। दूसरी तरफ डॉण् रेड्डीज में सर्वाधिक 2ण्81 प्रतिशत की गिरावट आयी। एक्सिस बैंकए महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक भी नुकसान में रहे।
एशिया के अन्य प्रमुख बाजार शुरुआती नुकसान से उबरते हुए लाभ में बंद हुए। जापान का निक्की.225ए0ण्2 प्रतिशतए चीन का शंघाई कंपोजिट 0ण्3 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0ण्8 प्रतिशत मजबूत हुए। हालांकिए हांगकांग का हैंगसेंग 0ण्2 प्रतिशत नुकसान में रहा। इस बीचए अमेरिकी तेल मानक 4ण्7 प्रतिशत मजबूत होकर 95ण्92 डॉलर प्रति बैरल पर और वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 4ण्5 प्रतिशत के लाभ के साथ 98ण्32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसारए यूक्रेन संकट के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 4ए470ण्70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








