Home व्यापार एनएसई मामले में सेबी के अधिकार क्षेत्र में रहते हुए काम कियारू त्यागी
व्यापार - March 2, 2022

एनएसई मामले में सेबी के अधिकार क्षेत्र में रहते हुए काम कियारू त्यागी

मुंबईए 02 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ;सेबीद्ध के निवर्तमान प्रमुख अजय त्यागी ने बुधवार को कहा कि पूंजी बाजार नियामक ने एनएसई मामले में अपने अधिकार क्षेत्र के दायरे में रहते हुए और अपनी समझ के अनुसार कार्य किया। उन्होंने इस मामले में आदेशों को ष्ष्कमजोरष्ष् किए जाने की बात से इनकार किया। पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियामक प्रमुख पद से हटने के बाद त्यागी ने कहा कि कई अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां भी इस मामले की जांच कर रही हैं। त्यागी ने कहाए ष्ष्अब तक जो तथ्य और निष्कर्ष सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं वे सेबी की खोजबीन पर आधारित हैं जिनका उसने अपने आदेश में खुलासा किया था। हमें अन्य एजेंसियों की जांच का भी इंतजार करना चाहिए।ष्ष् उन्होंने कहा कि सेबी अन्य एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है और उनके द्वारा मांगी गई जानकारी भी उपलब्ध करवा रहा है। माधवी पुरी बुच को कार्यभार सौंपने के बाद त्यागी ने कहा कि एनएसई का मामला 2010.2015 के बीच हुए घटनाक्रमों से जुड़ा है और सेबी ने उनके नेतृत्व में पूरी गंभीरता से जांच शुरू की। त्यागी ने कहाए ष्ष्हमने अपने कार्यक्षेत्र के दायरे में रहते हुए और अपनी समझ के अनुसार आदेश दिए। यह नहीं कहा जा सकता कि नियामक ने आदेशों को कमजोर किया।ष्ष्

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…