Home देश-दुनिया कोविड टीकाकरण में 178ण्02 करोड़ टीके लगे

कोविड टीकाकरण में 178ण्02 करोड़ टीके लगे

नई दिल्लीए 03 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। देश भर में पिछले 24 घंटे में 21 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 178ण्02 करोड़ से अधिक हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 21 लाख 83 हजार 976 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 178 करोड़ दो लाख 63 हजार 222 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के छह हजार 561 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 77 हजार 152 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0ण्18 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0ण्74 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 14 हजार 947 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 23 लाख 53 हजार 620 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98ण्62 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 82 हजार 953 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 77 करोड़ 50 हजार पांच कोविड परीक्षण किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …