Home अंतरराष्ट्रीय यूक्रेन के मुख्य परमाणु संयंत्र पर रूसी हमलों के कारण लगी आग बुझाई गई रू अधिकारी

यूक्रेन के मुख्य परमाणु संयंत्र पर रूसी हमलों के कारण लगी आग बुझाई गई रू अधिकारी

कीवए 04 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में रूसी गोलाबारी से लगी आग पर काबू पा लिया गया है और संयंत्र पर रूसी बलों ने कब्जा कर लिया है।

क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने एक बयान में कहा कि एनेर्होदार शहर में स्थित जेपोरिजजिया संयंत्र में रिएक्टर संख्या.1 के कंपार्टमेंट को नुकसान पहुंचा है। लेकिन इससे ऊर्जा संयंत्र की सुरक्षा पर प्रभाव नहीं पड़ा है।

बयान में कहा गया है कि संचालन कर्मी इसकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में रेडिएशन का स्तर खतरनाक स्तर पर नहीं पहुंचा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…