Home अंतरराष्ट्रीय न्यूयॉर्क से विशेष विमान से 50 लोग रूस के लिए रवाना

न्यूयॉर्क से विशेष विमान से 50 लोग रूस के लिए रवाना

न्यूयॉर्क, 07 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका में न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक विशेष विमान 50 लोगों को लेकर मॉस्को के लिए रवाना हुआ जिनमें ज्यादातर रूसी राजनयिक और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र में रूसी मिशन ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित रूस के राजनयिक रविवार को अपने परिवारों के साथ न्यूयॉर्क से मॉस्को के लिए रवाना हुए।
संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी सदस्य वसीली नेबेंजिया ने कहा कि अमेरिका ने रूस के स्थायी मिशन से संयुक्त राष्ट्र में 12 राजनयिकों को ‘गैर ग्रेटा’ घोषित किया था और सात मार्च तक देश छोड़ने के लिए कहा गया था।
सीएनएन ने राजदूत रिचर्ड मिल्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि इन्हें राजनयिकों के रूप में उनकी जिम्मेदारियों और दायित्वों के अनुरुप नहीं, बल्कि उनकी कार्रवाई के कारण हटा दिया गया।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने शनिवार को कहा कि विशेष विमान से राजनयिकों को वापस लाया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…