Home मनोरंजन सोनी राज़दान ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को किया मिस, कही बड़ी बात
मनोरंजन - March 9, 2022

सोनी राज़दान ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को किया मिस, कही बड़ी बात

मुंबई, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। दोनों के परिवार के सदस्यों को अक्सर पार्टी करते और साथ में चिल करते हुए देखा जाता है। अब आलिया की मां सोनी राजदान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों परिवार के लोग और कुछ दोस्त नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर की मां और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर सहानी दिख रही हैं। साथ ही फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर एक्ट्रेस की मां ने बताया कि वो पार्टी के दौरान अपनी बेटी आलिया भट्ट, शाहीन और रणबीर कपूर को बहुत मिस कर रही हैं। पार्टी की तस्वीरें को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर सोनी राजदान ने लिखा, 3 मस्किटर्स- रणबीर कपूर, आलिया और शाहीन भट्ट को मिस कर रही हूं। बता दें, ये कोई पहली बार नहीं है जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार को साथ में पार्टी करते हुए देखा गया हो। इससे पहले भी कई बार खुद रणबीर कपूर आलिया की फैमिली के गेट टुगेदर में देखा गया है, जिसमें कुछ महीने पहले उनके दादा की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुए थे। वहीं, बात अगर दोनों के वर्कफ्रंट की करें तो वो अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर सुपरपावर शिवा के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ब्रह्मास्त्र को इस साल सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा रणबीर कपूर शमशेरा में भी नजर आने वाली हैं। वहीं, आलिया भट्ट इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में वो संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावा़ड़ी में माफिया क्वींन गंगूबाई के मुख्य किरदार में नजर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…