विजय माल्या परिवार के पास रहेगा लंदन का घर
लंदन, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ब्रिटेन की एक अदालत के फैसले के बाद लंदन स्थित आलीशान घर पर विजय माल्या परिवार का कब्जा बरकरार रहेगा। ब्रिटेन की एक अदालत ने व्यवस्था दी है कि पारिवारिक ट्रस्ट कंपनी द्वारा कर्ज की रिफाइनेंसिंग शराब कारोबारी के खिलाफ जारी विश्वव्यापी जब्ती आदेश का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।
माल्या परिवार के ट्रस्ट से जुड़ी ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड की कंपनी रोज कैपिटल वेंचर्स ने लंदन हाई कोर्ट में इस बाबत अर्जी दाखिल की थी। इस पर पिछले शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस ट्रस्ट के पास मध्य लंदन में कार्नवाल टेरेस अपार्टमेंट है।
जज सिमोन रेनी क्यूसी ने फैसला सुनाया कि रिफाइनेंसिंग एक स्वीकार्य लेनदेन है। इसका मतलब लंदन की एक प्रमुख संपत्ति में निवेश करने से है। न्यायाधीश ने कहा कि प्रस्तावित लेन देन उचित है। माल्या और उनका परिवार मार्च 2017 से ही कार्नवाल टेरेस अपार्टमेंट पर कब्जा बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। माल्या की मां ललिता और बेटा सिद्धार्थ इस मामले में सह अभियुक्त हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








