Home व्यापार शुरुआती कारोबार में मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच तेजी का रुख
व्यापार - March 9, 2022

शुरुआती कारोबार में मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच तेजी का रुख

नई दिल्लीए 09 मार्च ;ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस और यूक्रेन के बीच शांति की पहल शुरू होने की खबर से आज दुनियाभर के बाजारों में उत्साह का माहौल दिख रहा है। घरेलू शेयर बाजार ने भी आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती एक घंटे के कारोबार में भी थोड़ी देर के लिए हुई मामूली बिकवाली के अलावा बाजार लगातार तेजी के रुख पर कायम है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ;बीएसईद्ध के सेंसेक्स ने 369ण्90 अंक की तेजी के साथ 53ए793ण्99 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में तेज खरीदारी शुरू हो गईए जिसके कारण शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स उछलकर 53ए911ण्65 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर एक बार मुनाफावसूली के चक्कर में तेज बिकवाली भी हुईए जिससे अगले 10 मिनट में ही सेंसेक्स गिरकर 53ए645ण्50 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन इसके बाद बाजार पर खरीदारों का कब्जा हो गया और सेंसेक्स लगातार ऊपर की ओर बढ़ता गया। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में ही खरीद बिक्री के बीच सुबह 10रू15 बजे सेंसेक्स 490ण्61 अंक की मजबूती के साथ 53ए914ण्70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ;एनएसईद्ध के निफ्टी ने भी आज 64ण्55 अंक की बढ़त के साथ 16ए078 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी बाजार में हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ऊपर चढ़ते हुए आधे घंटे में ही 16ए143ण्45 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर हुई बिकवाली के कारण इस सूचकांक में एक बार करीब 70 अंकों की गिरावट भी आईए लेकिन इसके बाद बाजार में जारी लिवाली के जोर ने निफ्टी को भी मजबूती प्रदान कर दी। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10रू15 बजे निफ्टी 142ण्75 अंक की मजबूती के साथ 16ए156ण्20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स 602ण्95 अंक यानी 1ण्13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54ए027ण्04 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 161ण्65 अंक यानी 1ण्01 प्रतिशत चढ़कर 16ए175ण्70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 581ण्34ण्06 अंक की छलांग लगाकर 1ण्10 प्रतिशत की तेजी के साथ 53ए424ण्09 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 150ण्30 अंक की मजबूती के साथ 16ए013ण्45 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …