दिल्ली में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में खुफिया ब्यूरो के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज
नई दिल्लीए 09 मार्च ;ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस। खुफिया ब्यूरो के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ मध्य दिल्ली के करोल बाग में 17 वर्षीय एक लड़की को नौकरी देने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ;60द्ध पीड़िता के पिता का दोस्त है। पुलिस के अनुसारए लड़की ने उच्च विद्यालय की शिक्षा पूरी कर ली है और वह ष्ब्यूटीशियनष् का काम सीख रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सात मार्च को लड़की को एक होटल में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कियाए जिसके बाद उसने उसे घर वापस छोड़ दिया और घटना की जानकारी अपने माता.पिता को ना देने की धमकी भी दी। हालांकिए एक दिन बाद लड़की ने सब कुछ अपने घरवालों को बता दिया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो ;यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षणद्ध अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तम नगर का निवासी है और अभी फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस के कई दलों का गठन किया गया है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








