ओम बिरला एक दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे
भोपालए 09 मार्च ;ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने एक दिवसीय दौरे पर आज सुबह भोपाल पहुंचेए जहां उनका राजा भोज विमानतल पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतमए भारतीय जनता पार्टी ;भाजपाद्ध के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्माए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी और वरिष्ठ विधायक भी मौजूद थे। श्री बिरला यहां विधानसभा के मानसरोवर सभागार में विधानसभा की ओर से संसदीय तथा पुरस्कार 2021 वितरण समारोह में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतमए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानए नेता प्रतिपक्ष कमलनाथए संसदीय कार्य मंत्री डॉ मिश्राए पुरस्कार समिति के सभापति एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्माए लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंहए विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंहए मंत्रिमंडल के सदस्य तथा समस्त विधायक उपस्थित रहेंगे। संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कारों का आयोजन सर्वश्रेष्ठ मंत्रीए सर्वश्रेष्ठ विधायक तथा संसदीय पत्रकारिता से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों सहित विधानसभा सचिवालय के सर्वश्रेष्ठ अधिकारी और कर्मचारी का सम्मान होगा। इसके पूर्व वर्ष 2008 में उत्कृष्टता पुरस्कार का वितरण किया गया था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








