Home देश-दुनिया गोवा के आधे विधायकों ने पिछले पांच वर्षों में इस्तीफे दिए

गोवा के आधे विधायकों ने पिछले पांच वर्षों में इस्तीफे दिए

पणजीए 09 मार्च ;ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस। गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा में पिछले पांच वर्षों में 20 विधायकों ने इस्तीफे दिए और दल बदल लिए। मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल के दौरान दो प्रमुख विधायकों मनोहर पर्रिकर और फ्रांसिस डीसूजा का निधन हो गया। पर्रिकर का 2019 में जब निधन हुआ तब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद सावंत ने तटीय राज्य की कमान संभाली। नई विधानसभा के लिए इस साल 14 फरवरी को चुनाव हुए और नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में विधानसभा चुनाव के बाद कुछ क्षेत्रीय दलों और निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनायी थी। चुनावों के तुरंत बाद विश्वजीत राणे पहले विधायक थे जिन्होंने इस्तीफा दिया था। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। बाद में वह अपनी पारंपरिक वालपोई विधानसभा सीट से उपचुनाव जीते। दो और विधायक दयानंद सोपते ;मंदरेमद्ध और सुभाष शिरोडकर ;शिरोडाद्ध 2018 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

बाद में पर्रिकर और फ्रांसिस डीसूजा के निधन से विधानसभा में दो सीटें खाली हो गयी। इसके बाद चार विधानसभा सीटों शिरोडाए मंद्रेमए पणजी और मापुसा सीटों के लिए उपचुनाव हुए। कांग्रेस ने पणजी में जबकि भाजपा ने बाकी की तीन सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस के 10 विधायक जुलाई 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

मौजूदा विधानसभा के अंतिम दौर में कांग्रेस विधायक लुइझिन्हो फालेयरो ने इस्तीफा दे दिया और वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए जबकि जयेश सालगांवकर ;गोवा फॉरवर्ड पार्टीद्धए रोहन खुंटे ;निर्दलीयद्धए गोविंद गौड़ ;निर्दलीयद्धए रवि नाइक ;कांग्रेसद्ध ने भी इस्तीफा दे दिया और वे भाजपा में शामिल हो गए।

इसके अलावा भाजपा विधायक माइकल लोबोए दीपक पाउस्करए फिलिप नेरी रोड्रिगेजए एलिना सल्दान्हाए प्रवीण जांतेए विलफ्रेड डीसाए इसीडोर फर्नांडीज और कार्लोस अल्मेडा ने भी इस्तीफा दे दिया। सल्दान्हा आम आदमी पार्टी मेंए लोबो और अल्मेडा कांग्रेस में जबकि जांते महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी में शामिल हो गए।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विनोद पालेकर ने भी निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया जबकि कांग्रेस के अलेक्सो रेगिनाल्डो लोरेंस तृणमूल कांग्रेस ;टीएमसीद्ध में शामिल हो गए। उन्होंने बाद में टीएमसी छोड़कर निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा। निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर भी इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…