Home देश-दुनिया सोनिया की अध्यक्षता में कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों की बैठक, संसद में रणनीति को लेकर चर्चा हुई
सोनिया की अध्यक्षता में कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों की बैठक, संसद में रणनीति को लेकर चर्चा हुई
नई दिल्ली, 15 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में मंगलवार को पार्टी के लोकसभा सदस्यों की यहां बैठक हुई जिसमें संसद में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।
संसद भवन में हुई इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सदन में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी और कई अन्य सांसद शामिल हुए।
सूत्रों का कहना है कि बैठक में यह तय हुआ कि इस बजट सत्र में महंगाई और जनहित से जुड़े कुछ अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे।
इससे पहले, गत रविवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई थी जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर जनहित के मुद्दे दोनों सदनों में उठाएंगे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








