पूर्वी यूक्रेन में अमोनिया का रिसाव
ल्वीव (यूक्रेन), 21 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। पूर्वी यूक्रेन के सूमी शहर में एक रासायनिक संयंत्र में अमोनिया गैस के रिसाव से पांच किलोमीटर से अधिक के दायरे वाला क्षेत्र संदूषित हो गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूमी के क्षेत्रीय गवर्नर दमित्रो ज्यिवित्स्की ने हालांकि यह नहीं बताया कि रिसाव का कारण क्या है। सुमीखिमप्रोम संयंत्र शहर के पूर्वी क्षेत्र में बाहरी इलाके में स्थित है, जिसकी आबादी लगभग 263,000 है और हाल के हफ्तों में यह रूसी सैनिकों की निरंतर गोलाबारी का निशाना बना है। अधिकारियों ने सूमी में लोगों से बचाव के लिए एहतियात बरतने का आग्रह किया।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








