Home अंतरराष्ट्रीय यूक्रेन के लिए सहायता प्रस्ताव में रूस का जिक्र करने को लेकर संरा में सदस्यों की राय अलग-अलग

यूक्रेन के लिए सहायता प्रस्ताव में रूस का जिक्र करने को लेकर संरा में सदस्यों की राय अलग-अलग

संयुक्त राष्ट्र, 22 मार्च (ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस)। फ्रांस और मेक्सिको संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर एक प्रस्ताव में रूस के आक्रमण का जिक्र करने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने इसके खिलाफ अपनी दलील में कहा कि हो सकता है, राजनीतिक मुद्दों को शामिल करने से नागरिकों की मदद करने पर आम सहमति न बन पाए।

फ्रांस-मेक्सिको के इस मसौदे प्रस्ताव पर 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा इस सप्ताह विचार कर सकती है। इस प्रस्ताव में विश्व निकाय की दो मार्च की उस मांग को दोहराया गया है कि रूस यूक्रेन में अपना सैन्य अभियान रोके और अपने सैनिकों को वापस बुलाए।

प्रस्ताव के मसौदे में कहा गया है कि यूक्रेन में रूस के आक्रमण के ‘‘गंभीर मानवीय परिणाम उस पैमाने पर हैं जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने पिछले कुछ दशकों में यूरोप में नहीं देखे।’’ इसमें रूस की बमबारी, हवाई हमलों और घनी आबादी वाले शहरों खासतौर से दक्षिण शहर मारियुपोल की घेराबंदी की निंदा की गयी है।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव के मसौदे में रूस का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसके बजाय इसमें मानवीय स्थिति में सुधार लाने की दिशा में पहले कदम के तौर पर ‘‘लड़ाई तत्काल रोकने’’ का आह्वान किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …