यूरोपीय संघ ने रूस पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों को अंजाम देने का लगाया आरोप
ब्रसेल्स, 22 मार्च (ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस)। यूरोपीय संघ के देशों ने सोमवार को रूस की सेना पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों को अंजाम देने का आरोप लगाया, हालांकि प्रतिबंधों के जरिए रूस के ऊर्जा क्षेत्र को लक्षित करने से फिलहाल वे बचते नजर आए। जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में नागरिकों की मौत की घटनाएं बढ़ने, अस्पतालों तथा सिनेमाघरों सहित बुनियादी ढांचों पर रूसी हमलों का जिक्र किया। बेयरबॉक ने कहा, ‘‘अदालत इसका फैसला करेगी, लेकिन मेरे लिए स्पष्ट तौर पर ये युद्ध अपराध हैं।’’
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








