Home देश-दुनिया सतना मामले में उच्च स्तरीय जांच कराए सरकार : कमलनाथ

सतना मामले में उच्च स्तरीय जांच कराए सरकार : कमलनाथ

भोपाल, 25 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार से मांग की है कि सतना जिले में कल टीकाकरण के बाद करीब एक दर्जन बच्चों के अस्वस्थ होने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘मैहर के खेरवासानी के माध्यमिक शाला के 45 के क़रीब बच्चों के वैक्सिनेशन के बाद 20 से ज़्यादा बच्चों के बीमार होकर हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी सामने आयी है। ईश्वर से सभी बच्चों के स्वस्थ रहने की कामना करता हूँ। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जाँच हो। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …