एर्दोगन यूक्रेन रूस की बातचीत की करेंगे मेजबानी
अंकारा, 28 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन सोमवार को यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक घंटे की कैबिनेट बैठक की मेजबानी करेंगे। सूत्रों ने बताया कि श्री एर्दोगन ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। वे इस पर बात पर सहमत है कि रूस और यूक्रेन के वार्ताकारों के बीच अगले दौर की वार्ता इस्तांबुल में होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक के कल दोपहर शुरू होकर शाम तक चलने की उम्मीद है। यूक्रेन पर अंकारा की मध्यस्थता एजेंडा शीर्ष पर होगा।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








