अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम साफ रहेगा
श्रीनगर, 30 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 8.8, पहलगाम में 2.9 और गुलमर्ग में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, लेह में 2.2 और कारगिल में 0.6 रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 18.0, कटरा में 17.2, बटोटे में 12.1, बनिहाल में 7.4 और भद्रवाह में 10.0 रहा।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








