श्रीनगर के निगीन झील में भीषण आग, कई हाउसबोट जलकर खाक
श्रीनगर, 04 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के निगीन झील में सोमवार को भीषण आग लगने के कारण कई हाउसबोट जलकर खाक हो गई। आग के कारण करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि एक हाउसबोट में आग लग गई और उसने कतार में लगी हाउसबोटों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरू में स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण आग ने हाउसबोट को क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब 2.27 बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए पास के दमकल केंद्रों से दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








