प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी दूरदर्शी सोच से भाजपा को विशाल वटवृक्ष बना दिया : नड्डा
नई दिल्ली, 06 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को पार्टी के 42वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दूरदर्शी सोच से भाजपा को विशाल वटवृक्ष बना दिया। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, “42वें स्थापना दिवस की राष्ट्र सेवा को समर्पित भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।” उन्होंने कहा, “आज स्थापना दिवस के मौके पर मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी रूपी नन्हें से पौधे को अपने खून और पसीने से सींच कर एक वृक्ष बनाया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दूरदर्शी सोच से उस वृक्ष को विशालकाय वट वृक्ष बना दिया है। “उल्लेखनीय है कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को हुई थी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








