रोमानिया में रूसी दूतावास के गेट से टकराई कार, चालक की मौत
बुखारेस्ट, 06 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में रूसी दूतावास के गेट से बुधवार को एक कार टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई और चालक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार सुबह छह बजे गेट से टकराई, लेकिन यह दूतावास परिसर के अंदर नहीं जा पाई। घटना से जुड़े एक वीडियो में कार से आग की लपटें निकलतीं और सुरक्षाबलों को क्षेत्र में भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि दमकल कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तक तब चालक की मौत हो चुकी थी। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








