रूस ने विस्फोटक सामग्री बनाने वाली यूक्रेन की फैक्टरी पर हमला किया
मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। रूस की सेना ने कहा है कि उसने विस्फोटक सामग्री बनाने वाली यूक्रेन की एक फैक्टरी, कई तोपखानों और सैकड़ों अन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने रविवार को कहा कि सेना ने मध्य यूक्रेन में नीप्रो क्षेत्र में पावलोहराद के पास विस्फोटक सामग्री बनाने वाली एक फैक्टरी को नष्ट करने के लिए मिसाइल से हमला किया।
कोनाशेनकोव ने कहा कि रूसी सेना ने खारकीव क्षेत्र के बरविंकोव, नोवा दिमित्रिवका, इवानिवका, हुसारिवका और वेल्यका कोमिशुवाखा में कई तोपखानों पर हमले किए।
उन्होंने कहा कि रूसी तोपों ने रात भर में 423 यूक्रेनी ठिकानों को निशाना बनाया और रूसी युद्धक विमानों ने 26 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








