Home खेल बेंगलुरु में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आगाज, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
खेल - April 25, 2022

बेंगलुरु में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आगाज, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

बेंगलुरु, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बेंगलुरु में रविवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आगाज हुआ। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इसका उद्घाटन किया। उनके अलावा कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, राज्यपाल थावर चंद गहलोत और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। इन खेलों में देश भर के 189 विश्वविद्यालयों के लगभग 39 सौ पुरुष और महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई। बेंगलुरु शहर देश के युवा जोश की पहचान है और प्रोफेशनल्स की शान है। डिजिटल इंडिया वाले बेंगलुरु में खेलो इंडिया का आह्वान अहम है। स्टार्ट-अप्स की दुनिया में स्पोर्ट्स का ये संगम, अद्भुत है।

वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- हार-जीत खेल का हिस्सा है। मैं तो कहूंगा कि आप खेल की भावना का सम्मान करिए और आगे बढ़ें। मुझे भरोसा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी जो छात्र यूनिवर्सिटी खेलों में खेल रहे हैं उनको भविष्य में आप देश के लिए खेलते हुए देखेंगे।

आप अपने पंख खोलो और जितना उड़ सकते हो उड़ो : कर्नाटक के मुख्यमंत्री

खेलो इंडिया के उद्घाटन कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, आप अपने पंख खोलो और जितना उड़ सकते हो उड़ो. जो भी असंभव हो उसे अपने प्रयास से संभव कर दिखाओ। उन्होंने आगे कहा, यूनिवर्सिटी एक ऐसी जगह है जहां आपको हर क्षेत्र में बेहतर होने का मौका मिलता है। यही समय है जब आपको बाहर निकलकर साहसी कार्य करना चाहिए।

मनु, दुती, श्रीहरि जैसे ओलंपियन करेंगे शिरकत
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में ओलंपियन शूटर मनु भाकर, दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्प्रिंटर दुती चंद, तैराक श्रीहरि नटराज जैसे ओलंपियन शिरकत करने जा रहे हैं। खेलों में कुल 275 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। समापन समारोह तीन मई को होने जा रहे है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। यहां होने वाले 20 खेलों में मलखंब और योगासन जैसे देसी खेलों का भी आयोजन होगा।

पहले यूनिवर्सिटी खेलों में पंजाब बना था विजेता
इन खेलों में अखिल भारतीय इंटर यूनिर्सिटी में पहले आठ स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इन खेलों को हरित खेलों के रूप में आयोजित किया जा रहा है। पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल 2020 में भुवनेश्वर में आयोजित किए गए थे। उस दौरान तीन हजार एक सौ 82 खिलाडिय़ों ने शिरकत की थी। पंजाब 17 स्वर्ण पदक समेत 46 पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा था।

24 अप्रैल से 3 मई तक खेलो इंडिया का आयोजन

खेला इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 24 अप्रैल से 3 मई तक किया जा रहा है। जिसमें स्टार निशानेबाज मनु भाकर, फर्राटा क्वीन दुती चंद और तैराक श्रीहरि नटराज समेत कई ओलंपियन भाग लेंगे। इनमें 189 विश्वविद्यालयों के 3878 खिलाड़ी 20 विधाओं में भाग लेंगे और 275 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। सहयोगी स्टाफ और तकनीकी अधिकारियों को मिलाकर कुल भागीदारी 7500 होगी।

योगासन और मलखम्ब का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में डेब्यू

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में इस बार दो देशी खेलों योगासन और मलखम्ब पदार्पण करेंगे। इस खेलों का थीम इस बार पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए हरित खेलों के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का बजट 35 करोड़ रुपये

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में करीब 35 करोड़ रुपये का खर्च कर अनुमान है। इसका बजट 35 करोड़ रुपये रखा गया है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, इतनी संख्या में प्रतियोगी और अत्याधुनिक स्टेडियमों पर तकनीकी दक्षता के साथ आयोजन से यह देश के सबसे भव्य यूनिवर्सिटी खेल होंगे।

समापन समारोह में हिस्सा लेंगे गृहमंत्री अमित शाह

खेलो इंडिया यूनवर्सिटी गेम्स का समापन 3 मई को होना है। समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे। कर्नाटक राज्य ने इन खेलों को हरित खेल बनाने के लिये पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित की है जिसके तहत जीरो वेस्ट और जीरो प्लास्टिक खेल होंगे।

पहला सत्र का आयोजन हुआ था भुवनेश्वर में

खेलो इंडिया यूनवर्सिटी गेम्स का पहला सत्र भुवनेश्वर में फरवरी 2020 में आयोजित हुआ था जिसमें 3182 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जो 158 यूनिवर्सिटी और कॉलेज से थे। पंजाब 46 पदक जीतकर चैम्पियन रहा था जिसमें 17 स्वर्ण पदक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

सर्राफा बाजार में कमजोरी से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

नई दिल्ली, 12 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नज…